कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा: बिहार की जातीय गणना का विरोध होने पर लालू

बिहार की जातीय गणना का विरोध होने पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है, "कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा।" उन्होंने लिखा, "जातीय गणना के खिलाफ जो भी लोग हैं, वे इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बराबरी और समान प्रतिनिधित्व के खिलाफ हैं। ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है।"

Load More