कैंसर के इलाज के दौरान बेटी स्कूल नहीं जाती थी ताकि मुझे कोविड-19 का खतरा न हो: महिमा
कैंसर सर्वाइवर ऐक्ट्रेस महिमा चौधरी ने ईटाइम्स को बताया है कि इलाज के दौरान उनकी बेटी अर्याना चौधरी स्कूल नहीं जाती थीं। उन्होंने बताया, "उसने मुझसे कहा...वह घर पर रहेगी ताकि मुझे...कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा नहीं रहे क्योंकि मैं...ठीक होने के चरण में थी।" बकौल ऐक्ट्रेस, "महामारी के बाद दोबारा स्कूल खुलने पर उसने अपनी कक्षाएं ऑनलाइन लीं।"