कैंसर के इलाज के बीच किंग चार्ल्स-तृतीय जल्द फिर से शुरू करेंगे सार्वजनिक काम
बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को बताया कि यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय कैंसर के इलाज के बीच जल्द ही फिर से अपना सार्वजनिक काम शुरू करेंगे। बकौल पैलेस, किंग और उनकी पत्नी मंगलवार को एक कैंसर उपचार केंद्र का दौरा करेंगे और चिकित्सा विशेषज्ञों व मरीज़ों से मिलेंगे। फरवरी 2024 में किंग के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था।