कैंसर के इलाज के लिए आईआईटी मद्रास ने भारतीय मसालों के इस्तेमाल का कराया पेटेंट
आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने कैंसर के इलाज के लिए भारतीय मसालों के इस्तेमाल का पेटेंट कराया है। इसके क्लीनिकल ट्रायल्स जल्द शुरू होंगे और दवा 2028 तक आने की संभावना है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मसालों से तैयार नैनोमेडिसिन ने फेफड़े, स्तन, कोलन (बड़ी आंत का मुख्य भाग), सर्विकल, मुख और थायरॉयड सेल लाइंस के खिलाफ कैंसर-रोधी गतिविधि दिखाई है।