कैंसर मरीज़ों को नकली इंजेक्शन सप्लाई करने को लेकर तुर्किये का नागरिक मुंबई से हुआ अरेस्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री के फ्लाइंग स्क्वॉड ने गुरुग्राम में कैंसर मरीज़ों को नकली इंजेक्शन सप्लाई करने के आरोप में गुरुवार को मुंबई (महाराष्ट्र) से एक शख्स को गिरफ्तार किया। संदिग्ध आरोपी की पहचान तुर्किये के नागरिक के तौर पर हुई है। फ्लाइंग स्क्वॉड के एक सदस्य ने बताया कि आरोपी मरीज़ों से प्रति इंजेक्शन ₹2.50 लाख तक लेता था।

Load More