कैंसर से जूझ रहे अपने पिता व यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय से मिलने जाएंगे प्रिंस हैरी
पिता व यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिलने के बाद प्रिंस हैरी ने उनसे फोन पर बात की है।
वहीं, आने वाले दिनों में हैरी अपने पिता से मिलने भी जाएंगे। गौरतलब है, 2020 में शाही परिवार का 'वरिष्ठ' पद छोड़ने के बाद
हैरी पत्नी मेगन मर्कल के साथ अमेरिका जाकर बस गए थे।