कैंसर से जूझ रहे ऐक्टर जूनियर महमूद ने जताई जितेंद्र व सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा

पेट के कैंसर से जूझ रहे ऐक्टर जूनियर महमूद ने अभिनेता जितेंद्र व सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई है। निर्देशक खालिद मोहम्मद ने 'X' पर पोस्ट किया, "जूनियर महमूद जितेंद्र और बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर से मिलना चाहते हैं।" उन्होंने लिखा, "जितेंद्र और सचिन जी कृपया महमूद से मिल लीजिए। यह उनकी आखिरी इच्छा हो सकती है।"

Load More