कैंसर से जूझ रहे सुशील कुमार मोदी से मिले तेज प्रताप यादव, बोले- वह मेरे पिता के साथी रहे हैं
बिहार के पूर्व मंत्री व आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कैंसर से जूझ रहे बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीर 'X' पर शेयर कर लिखा, "मेरे पिता लालू प्रसाद यादव की प्रारंभिक राजनीति के साथी रहे सुशील कुमार से मिला...उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"