कैंसर से जूझ रहे हैं बिहार के 72 वर्षीय पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (72) बीते 6 महीने से कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को 'X' पर बताया, "कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं...अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। मैं लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सब कुछ बता दिया है।"