कैंसर से पीड़ित हैं बंगाली ऐक्ट्रेस बसंती चटर्जी, को-ऐक्टर भास्कर ने की आर्थिक मदद की अपील
86 वर्षीय बंगाली ऐक्ट्रेस बसंती चटर्जी कैंसर से पीड़ित हैं और 2 सप्ताह से पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। स्टार जलसा पर प्रसारित सीरीज़ 'गीता एलएलबी' में उनके बेटे का किरदार निभाने वाले भास्कर चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के लिए आर्थिक मदद की अपील करते हुए लिखा, "उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमज़ोर है।"