कैक्टस मधुमक्खियों के झुंड की तस्वीर ने जीती वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता
लंदन में नैचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम द्वारा आयोजित वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द इयर प्रतियोगिता (वयस्क श्रेणी) में अमेरिकी फोटोग्राफर करीन एन ने इस साल ग्रैंड टाइटल जीता है। 'द बिग बज़' शीर्षक वाली तस्वीर में गेंद के आकार में कैक्टस मधुमक्खियां एक मादा पर हक जमाने के लिए लड़ती हुई दिख रही हैं। कैक्टस मधुमक्खियां जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हैं।