कैच की कोशिश में कार्तिक व सिराज के टकराने पर कोहली की गुस्से वाली प्रतिक्रिया हुई वायरल
आईपीएल-2023 में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5वें ओवर में कैच लेने की कोशिश में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के टकराने पर विराट कोहली की गुस्से वाली प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। टकराव के कारण रोहित शर्मा का कैच छूटने पर कोहली निराश दिखे। बाद में रोहित 1(10) रन बनाकर आउट हुए।