कैच लेने के प्रयास के दौरान सूर्यकुमार यादव की बाईं आंख पर लगी चोट, छक्के के लिए गई गेंद
आईपीएल-2023 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17वें ओवर में कैच लेने के प्रयास के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की बाईं आंख पर चोट लग गई। जेसन बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर अक्षर पटेल द्वारा मारा गया शॉट लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे सूर्यकुमार की बाईं आंख पर लगा और गेंद छक्के के लिए चली गई।