कैच लेने के बाद बाउंड्री लाइन को छू जाने पर सिराज को गाली देते दिखे दीपक चाहर
इंदौर में तीसरे टी20I में मोहम्मद सिराज द्वारा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर का कैच लेने के बाद बाउंड्री लाइन को छू जाने पर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर उन्हें गाली देते दिखे। सिराज की गलती के कारण दक्षिण अफ्रीकी पारी के अंतिम ओवर में मिलर ने लगातार तीन छक्के लगाए। मिलर ने 5 गेंद पर नाबाद 19 रन बनाए।