कैद में रखी गई दुनिया की सबसे उम्रदराज़ किलर व्हेल की हुई मौत
कैद में रखी गई दुनिया की सबसे उम्रदराज़ किलर व्हेल 'लोलिता' (टोकी) की मौत हो गई है। लोलिता तकरीबन 50 साल से अधिक समय से मायामी (अमेरिका) में सीएक्वेरियम में कैद थी। मायामी के सीएक्वेरियम ने बताया, "बढ़िया से बढ़िया मेडिकल इलाज मिलने के बावजूद लोलिता का संभवत: रीनल कंडीशन की वजह से निधन हो गया।"