कैदी के पेट से हैदराबाद में निकाली गईं 9 कीलें, तस्वीर आई सामने
हैदराबाद में एक 32-वर्षीय कैदी के पेट से 9 कीलें निकाली गई हैं। दरअसल, कैदी ने पेट दर्द होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जेल प्रशासन को संदेह है कि कैदी ने खुद को मारने के लिए कीलें निगलीं। इस कैदी को पिछले सप्ताह एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।