कैदी को नाइट्रोजन सुंघाकर यूएस में दी गई मौत की सज़ा, दुनिया में इस तरह का पहला मामला
अलबामा (अमेरिका) में 58-वर्षीय कैदी केनेथ स्मिथ को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मृत्युदंड दिया गया है और दुनिया में इस तरह से मौत की सज़ा दिए जाने का यह पहला मामला है। राज्य प्रशासन का कहना है कि यह मृत्युदंड का 'मानवीय तरीका' है लेकिन आलोचकों ने इसे क्रूर बताया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने इसे रोकने की मांग की थी।