कैब ड्राइवर ने बेंगलुरु में शख्स को बोनट पर 400 मीटर तक घसीटा, हुई मौत
बेंगलुरु में कैब ड्राइवर मोहम्मद मुनीर ने अपनी कार के बोनट पर दूसरे कैब ड्राइवर अश्वत को 400 मीटर तक घसीटा और उसके गिरने के बाद फरार हो गया। गिरने से अश्वत की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की कैब टकराने के बाद उनमें बहस हुई थी और मुनीर की गाड़ी के बोनट पर अश्वत चढ़ गया था।