कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और राज्यमंत्री में क्या होता है अंतर?
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री के पास ज़्यादा अधिकार होते हैं और वह सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं। उनके बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होते हैं जो अपने मंत्रालय/विभाग के स्वतंत्र प्रभारी होते हैं और वह भी प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं। राज्यमंत्री अपने मंत्रालय/विभाग के कैबिनेट मंत्री के सहयोगी होते हैं और वह कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं।