कैमरन ग्रीन ने उन्हें क्रॉनिक किडनी रोग होने का किया खुलासा
आरसीबी व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन ने खुलासा किया है कि वह क्रॉनिक किडनी रोग से पीड़ित हैं। 24-वर्षीय ग्रीन ने कहा, "मेरी किडनी इस समय लगभग 60% पर है...जो स्टेज 2 (5 में से) में है।" उनके पिता गैरी ग्रीन ने कहा कि बीमारी के कारण एक समय यह डर था कि कैमरन 12 साल भी जीवित नहीं रहेंगे।