कैमरे पर जाकर लगा डैरिल मिचल का छक्का, कैमरामैन का रिऐक्शन हुआ वायरल
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20I मैच के दौरान न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर डैरिल मिचल का एक छक्का कैमरे पर जाकर लगा जिस पर कैमरामैन की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है। कैमरे पर गेंद लगने के बाद कैमरामैन अपना हेडफोन उतारकर दूर जाते दिखे। हालांकि, बाद में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म कैमरामैन से हाथ मिलाते नज़र आए।