कैमरे पर बेईमानी करती दिखी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर 'आप'
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'आप' उम्मीदवार के पक्ष वाले अवैध घोषित 8 वोटों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैध करार दिए जाने के बाद पार्टी के प्रवक्ता व दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को भ्रष्ट कहा है। उन्होंने कहा, "दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहलाने वाली बीजेपी इतने छोटे से चुनाव में कैमरे पर बेईमानी करती दिखी।"