कैरेबियाई देश हैती में जेलों में उपद्रवियों के हमला करने पर भागे 4000 कैदी, लगाई गई इमरजेंसी
कैरेबियाई देश हैती में उपद्रवियों द्वारा 2 जेलों में हमला किए जाने पर जेलों में बंद करीब 4,000 कैदी भाग गए। उपद्रवियों के हमले में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद हैती सरकार ने फरार कैदियों को फिर से गिरफ्तार करने के लिए देशभर में 72 घंटों के लिए इमरजेंसी लगा दी है।