कैलिफॉर्निया में चीनी नव वर्ष समारोह के दौरान गोलीबारी में 12 लोगों की हुई मौत

'लॉस ऐंजिलिस टाइम्स' के अनुसार, कैलिफॉर्निया के मॉन्टरी पार्क में चीनी नव वर्ष समारोह के दौरान रविवार को गोलीबारी हुई जिसमें कथित तौर पर 12 लोगों की मौत हो गई। इस समारोह में हज़ारों लोग शामिल हुए थे। घटना के बाद घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सुनसान गलियों में पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग करती दिखीं।

Load More