कैश डिपॉज़िट मशीनों पर जल्द ही यूपीआई के ज़रिए नकदी जमा करने की सुविधा लाएगा आरबीआई
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि आरबीआई जल्दी ही कैश डिपॉज़िट मशीनों (सीडीएम) पर यूपीआई के ज़रिए नकदी जमा करने की सुविधा लाएगा। उन्होंने कहा, "एटीएम में यूपीआई के ज़रिए कार्डलेस नकदी निकालने की सुविधा के अनुभव को देखते हुए अब यूपीआई के ज़रिए सीडीएम में नकदी जमा करने की सुविधा देने का प्रस्ताव है।"