कैसरगंज सीट से कांग्रेस ने टिकट का ऑफर दिया था, मैंने ठुकरा दिया: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस ने उन्हें कैसरगंज (यूपी) लोकसभा सीट से टिकट का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि एक बड़े नेता ने उनसे कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। गौरतलब है, बीजेपी ने बृजभूषण का टिकट काटकर उनके बेटे करणभूषण को प्रत्याशी बनाया है।