कैसा था सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सियासी सफर?
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस लेने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे। 1996-98 के बीच देश के रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम आठ-बार उत्तर प्रदेश में विधायक निर्वाचित हुए और सात-बार लोकसभा सांसद चुने गए। उन्होंने 1992 में सपा की स्थापना की थी।