कैसा रहा 2023 में वनडे, टी20I और टेस्ट में भारतीय टीम का प्रदर्शन?
भारत ने 2023 में 66 पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जिनमें 8 टेस्ट, 35 वनडे और 23 टी20I शामिल रहे। भारत ने 3 टेस्ट जीते, 3 हारे और 2 ड्रॉ रहे। इस साल भारत ने 27 वनडे जीते, 7 हारे जबकि 1 वनडे बेनतीजा रहा। वहीं, भारत ने 15 टी20I जीते, 7 हारे और 1 टी20I का परिणाम नहीं निकला।