कैसा है वनडे विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड?
वनडे विश्व कप 2023 में आज (रविवार) भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 87 वनडे मैच खेले हैं जिनमें से भारत ने 37 जीते हैं। वहीं, वनडे विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने एक-दूसरे के खिलाफ 5 मैच खेले हैं जिनमें से 2 भारत ने जीते हैं।