कैसी दिखती है ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत के बाद वनडे विश्व कप 2023 की अंकतालिका?
नीदरलैंड्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ वनडे विश्व कप 2023 की अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराकर वनडे विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अंकतालिका में नीदरलैंड्स 10वें स्थान पर लुढ़क गया है जबकि इंग्लैंड अब आठवें स्थान पर है।