कैसी दोस्त है? शो में बता रही है कि कैसे लड़कों ने युवती को रौंदा: कंझावला केस पर स्वाति
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंझावला केस की पीड़िता की दोस्त को लेकर कहा है, "यह शो में बैठकर बता रही है कि कैसे उसके सामने लड़कों ने पीड़िता को रौंदा...यह दोस्त वहां से उठकर घर चली गई।" उन्होंने कहा, "यह कैसी दोस्त है? इसने लड़कों को रोका नहीं...पुलिस या पीड़िता के किसी रिश्तेदार को नहीं बताया।"