कैसे $200 बिलियन की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बने एलन मस्क?
'ब्लूमबर्ग' के अनुसार, एक समय $340-बिलियन की संपत्ति वाले एलन मस्क की संपत्ति $200 बिलियन घटकर करीब $37-बिलियन रह गई है। दरअसल, ईवी सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण टेस्ला ने कुछ मॉडल्स पर $7,500 की छूट दी थी जिससे 2022 में इसके शेयर 65% लुढ़के थे। वहीं, ट्विटर डील के लिए मस्क ने अपने टेस्ला के शेयर बेचे थे।