कैसे अब भी डब्ल्यूपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है आरसीबी?
आरसीबी अब भी डब्ल्यूपीएल-2023 के प्लेऑफ में पहुंच सकती है अगर वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत ले और यूपी वॉरियर्ज़ अपने दोनों मैच हार जाए। इस परिस्थिति में आरसीबी, यूपी वॉरियर्ज़ और गुजरात जायंट्स के 6-6 अंक होंगे। नेट रन-रेट की बदौलत क्वॉलिफाई करने के लिए आरसीबी को मुंबई के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा।