कैसे अब भी वनडे विश्व कप 2023 के लिए वेस्टइंडीज़ कर सकता है क्वॉलिफाई?
क्वॉलिफायर के सुपर सिक्स में तीनों मैच जीतने पर वेस्टइंडीज़ वनडे विश्व कप-2023 खेल सकता है। हालांकि, उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे कम-से-कम दो मैच हारें। यदि ज़िम्बाब्वे सभी मैच हार जाता है, वेस्टइंडीज़ से श्रीलंका हारता है, ओमान दो मैच जीतता है और स्कॉटलैंड व नीदरलैंड्स एक-एक मैच जीतें तो वेस्टइंडीज़ क्वॉलिफाई कर सकता है।