इसरो में 1976-1988 के दौरान काम कर चुके पी सुदर्शन ने बताया है कि स्पेस एजेंसी की ज़ीरो-बेस्ड बजटिंग, ज़रूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए भारतीय कंपनियों पर निर्भरता और अन्य कारणों से स्पेस मिशंस की लागत कम होती है। ज़ीरो-बेस्ड बजटिंग एक ऐसी प्रणाली है जिसमें आगामी मिशंस के लिए पिछले साल का बजट आधार नहीं माना जाता है।