कैसे काम करेगा वॉट्सऐप का नया 'इंस्टेंट वीडियो मेसेजेस' फीचर?
वॉट्सऐप चैट पर वीडियो मेसेज भेजने के लिए यूज़र्स को ऑडियो मोड से स्विच कर वीडियो मोड पर जाना होगा और होल्ड कर वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। यूज़र्स ऊपर की तरफ स्वाइप करके लॉक करने के बाद हैंड्स-फ्री रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। चैट में ओपन होने पर वीडियो ऑटोमैटिकली म्यूट पर चलेंगे लेकिन टैप करने पर उनमें आवाज़ आने लगेगी।