कैसे खुद दृष्टिबाधित रहे लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों के लिए किया था 'ब्रेल लिपि' का आविष्कार?
दृष्टिबाधितों के लिए उपयोग की जाने वाली वर्तमान 'ब्रेल लिपि' के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को फ्रांस में हुआ था। बचपन में एक दुर्घटना के बाद आंखों की रोशनी खोने वाले ब्रेल ने चार्ल्स बार्बियर की डॉट्स आधारित लिपि को आगे बढ़ाते हुए 1829 में नेत्रहीनों के लिए अपनी लिपि का पहला एडिशन पेश किया था।