कैसे चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के कारण 1 वोट से गिर गई थी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार?
1999 में एआईएडीएमके द्वारा समर्थन वापस लेने पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 13-महीने की अल्पमत एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। मतदान के दौरान लोकसभा स्पीकर और टीडीपी नेता जीएमसी बालयोगी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री बन चुके कांग्रेस सांसद गिरधर गोमांग को मतदान की अनुमति दी थी जिससे वाजपेयी सरकार 1 वोट से गिर गई थी।