कैसे झूलती हुई स्टील की बॉल के कारण 7.4 तीव्रता के भूकंप में बची ताइवान की सबसे ऊंची इमारत?
ताइवान की सबसे ऊंची इमारत 'ताइपे 101' के बीचोंबीच लटके स्टील के एक बड़े पेंडुलम की वजह से 7.4 तीव्रता के भूकंप में भी इमारत बच गई। 'ट्यून्ड मास डैम्पर' नामक यह 660-मीट्रिक टन की स्टील की बॉल कई मंज़िलों के बीच लटकी हुई है। भूकंप या तूफान के दौरान बॉल झूलती है और शॉक को ऐब्ज़ॉर्ब कर लेती है।