कैसे तय होता है ईवीएम में किस स्थान पर आएगा कौनसे उम्मीदवार का नाम?
चुनाव आयोग के नियम के अनुसार, ईवीएम में सबसे ऊपर राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम होते हैं जिनके बाद पंजीकृत मान्यता प्राप्त पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम आते हैं। इनके बाद पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के नाम होते हैं और सबसे आखिर में निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम और नोटा का विकल्प रखा जाता है।