कैसे यूपी की पहली सरकारी महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा?
उत्तर प्रदेश की पहली सरकारी महिला बस ड्राइवर प्रियंका शर्मा ने बताया है कि उनके पति की मौत के बाद बच्चों की ज़िम्मेदारी उन पर आ गई थी। उन्होंने कहा, "नौकरी की तलाश में दिल्ली गई। वहां एक कारखाने में काम किया। बाद में ड्राइविंग सीखी। मैंने (यूपी परिवहन विभाग में ड्राइवर के लिए) फॉर्म भरा और ट्रेनिंग पास की।"