अंतरिक्ष से पृथ्वी की पहली तस्वीर एक कैप्चर्ड जर्मन मिसाइल के ज़रिए 1946 में ली गई थी। अमेरिका के वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज से सैनिकों और वैज्ञानिकों ने वी-2 जर्मन मिसाइल के साथ 35 मिलीमीटर का मोशन पिक्चर कैमरा लॉन्च किया था। लगभग 105 किलोमीटर के ऐल्टीट्यूड पर पहुंचने के बाद मिसाइल क्रैश हो गई लेकिन कैमरा फिल्म बच गई।