कॉइनबेस ने अपने 1,100 कर्मचारियों को निकाला, कहा- लगता है कि हम मंदी की तरफ बढ़ रहे
कॉइनबेस ने अपने स्टॉक प्राइस और क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बीच 'आर्थिक मंदी' का हवाला देते हुए अपने 18% (1,100) कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है। कंपनी के सीईओ ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने बयान में कर्मचारियों से कहा, "ऐसा लगता है कि हम 10 से अधिक वर्ष की आर्थिक वृद्धि के बाद मंदी की तरफ बढ़ रहे हैं।"