अमेरिकी आईटी कंपनी कॉग्निज़ेंट ने बताया है कि वह लागत कम करने के तहत अपने करीब 3,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी और ऑफिस स्पेस को भी कम कर देगी। कंपनी ने 2023 में उसके राजस्व में गिरावट आने का भी अनुमान जताया है। कॉग्निज़ेंट ने बताया कि पहली तिमाही के आखिर तक कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 3,51,500 थी।