कॉनमैन शेरपुरिया ने धोखाधड़ी से प्रधानमंत्री आवास के पास खरीदी संपत्ति: ईडी
ईडी के अनुसार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों तक अपनी पहुंच बताकर कारोबारियों के साथ ठगी करने वाले कॉनमैन संजय राय शेरपुरिया ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास एक संपत्ति खरीदी थी। बकौल ईडी, शेरपुरिया ने संपत्ति की मालकिन बीरू सहगल से उनकी उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर ₹40 लाख की 'मामूली रकम' पर यह 'बहुमूल्य संपत्ति' खरीदी।