कॉनमैन सुकेश ने कहा- तिहाड़ के अफसरों को खिलाई ₹12 करोड़ की रिश्वत; एससी ने पूछे नाम
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि उसने प्रताड़ना से अपने बचाव के लिए तिहाड़ जेल (दिल्ली) के अफसरों को ₹12 करोड़ की रिश्वत दी थी। बकौल ईडी, सुकेश ने जेल से ऑपरेट करने के लिए यह घूस दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई (26 जुलाई) से पहले सुकेश से संबंधित अधिकारियों के नाम बताने को कहा है।