कॉनमैन सुकेश से उगाही के आरोप में तिहाड़ जेल के पूर्व सुपरिटेंडेंट के खिलाफ होगी सीबीआई जांच

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से उगाही के आरोप में तिहाड़ जेल के पूर्व सुपरिटेंडेंट राजकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सुकेश ने आरोप लगाया था कि 2018-2021 के बीच जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर राजकुमार ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के कहने पर ₹10 करोड़ की उगाही की।

Load More