कॉन्गो में मोटर से चलने वाली यात्री नाव डूबने से 145 लोगों की मौत की आशंका

उत्तर पश्चिमी कॉन्गो में मंगलवार को मोटर से चलने वाली यात्री नाव डूबने से कम-से-कम 145 लोग लापता हो गए जिनके मरने की आशंका है। प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है, पिछले साल अक्टूबर में इक्वेटियर प्रांत में कॉन्गो नदी में इसी तरह की परिस्थितियों में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Load More