कॉन्गो में सैनिक ने बेटे का अंतिम संस्कार उसके बगैर करने पर की पत्नी समेत 13 लोगों की हत्या

कॉन्गो के इटुरी प्रांत में एक सैनिक ने उसके पहुंचने से पहले उसके बेटे का अंतिम संस्कार करने पर परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों पर फायरिंग की जिसमें 10 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सैनिक की पत्नी, उसके 2 बच्चे और ससुरालवाले शामिल हैं। सैनिक के बेटे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।

Load More