कॉन्स्टेबल के दिल में गुस्सा था: कंगना को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर पंजाब के सीएम

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को अभिनेत्री और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, "कंगना ने पहले जो कुछ भी कहा था कॉन्स्टेबल के दिल में उसे लेकर गुस्सा था। ऐसा नहीं होना चाहिए था।"

Load More